अलीगढ़, जुलाई 31 -- अलीगढ़। रामलीला मैदान में प्रजापति समाज का शोभायात्रा कार्यक्रम चल रहा था। दोपहर में जैसे ही लोग बाइकों पर रैली के रूप में बाहर आए वैसे ही यातायात व्यवस्था बिगड़ी गई। वाहन एक दूसरे के आगे आ गए। बाइकों की संख्या अधिका होने के चलते जाम लग गया। हालांकि पहले से मौजूद पुलिस बल ने जाम खुलवाने का प्रयास किया। वाहनों की लाइन नौरंगाबाद पुल व इधर दुबे का पड़ाव तक पहुंच गई। यातायात पुलिस से कड़ी मशक्कत से यातायात को सुचारु किया। जाम में कार, बस, ई-रिक्शा के साथ स्कूली वाहन भी फंस गए थे। शोभायात्रा आगरा रोड तक जिस-जिस मार्ग से निकली वहां पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। लोगों ने जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों की तरफ वाहन घुमा दिए। इसके चलते मुख्य मार्ग से सटे रास्तों पर भी वाहनों का दबाव बढ़ गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...