जमुई, मई 1 -- खैरा । निज संवाददाता प्रखंड के चौहानडीह गांव स्थित बोधनाथ शिवालय के प्रांगण में होने वाले राम लखन जानकी एवं हनुमान की प्राण प्रतिष्ठा 9 दिवसीय नवाह परायण को लेकर बुधवार के सुबह कलश शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें 801 कलश यात्रियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में कुमारी कन्याएं व सुहागवती महिलाओं ने भाग लिया । बुधवार की सुबह सभी महिलाएं यज्ञ स्थल पर पंक्तिबद्ध हुई। जिन्हें यज्ञ कर्मियों ने मिट्टी का कलश व चुनरी भेंट किया। महायज्ञ के यज्ञाचार्य दुर्गा दत्त आचार्य पंडित दशरथ झा कृष्णानंद झा पूर्णानंद पांडे थे। जबकि यजमान श्याम सुंदर सिंह धर्मपत्नी सत्यभामा देवी बालिंदर सिंह धर्म पत्नी रेखा देवी सिंटू कुमार सिंह धर्मपत्नी संगीता सिंह विजय सिंह धर्मपत्नी मीना देवी विभाकर सिंह धर्मपत्नी डैजी सिंह यज्ञाचार्य यजमान से कलश का संकल्प करवा...