अल्मोड़ा, जून 17 -- सल्ट। मानिला में रामलीला के पांचवे दिन गंगावतरण, राम-लक्ष्मण-सीता वनवास, भरत-केकेई संवाद, चित्रकूट मिलन का मंचन किया गया। सखियों के नृत्य व गायन ने भी दर्शकों की मोहा। लोक गायक किशोर जोशी व ईश्वर कोहली ने भी शानदार प्रस्तुति दी। यहां रामलीला समिति अध्यक्ष रमेश लखचौरा, निर्देशक प्रदीप बिष्ट, सह निर्देशक ख्याली राम भट्ट, प्रहलाद सिंह मनराल, बालकृष्ण नैलवाल, उद्यानंद भट्ट, हिमांशु नैलवाल, बाग़ सिंह बिष्ट, मान सिंह बिष्ट, अशोक उपाध्याय, भीम सिंह भाकुनी, शोभन सिंह भाकुनी, श्याम सिंह बिष्ट आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...