बलरामपुर, अक्टूबर 30 -- गैसड़ी, संवाददाता। नगर पंचायत गैसड़ी में श्री रामलीला महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। महोत्सव के चौथे दिन बुधवार को स्थानीय कलाकारों ने ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का अद्भुत मंचन किया। जिसमें राक्षसों का आतंक से ऋषि मुनियों को भयमुक्त किया। रामलीला में राक्षसों से तंग आकर गुरु विश्वामित्र ने यज्ञ को सफल बनाने के लिए राजा दशरथ से राम व लक्ष्मण मांगा। राजा दशरथ ने अपने दोनों पुत्र राम व लक्ष्मण को ऋषियों की सेवा के लिए उनके साथ भेज दिया। मुनि विश्वामित्र ने यज्ञ शुरू किया। इस दौरान राक्षसों ने विघ्न डालना शुरू किया जिसपर राम-लक्ष्मण ने ताड़का नाम की विकराल राक्षसी का वध कर यज्ञ को शांतिपूर्ण संपन्न कराया। मंचन में राजा जनक की पुत्री के विवाह को लेकर उनके मंत्री गुरु विश्वामित्र को आमंत्रण भेजाना, भगवान श्रीराम व ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.