मुरादाबाद, दिसम्बर 13 -- मुरादाबाद। श्री राम कथा आयोजन समिति के तत्वावधान में शनिवार को काशीराम नगर में चल रही श्री राम कथा में कथा व्यास आचार्य अमित शास्त्री ने बताया विश्वामित्र को यज्ञ करने में राक्षस बहुत परेशान करते थे। इसीलिए विश्वामित्र यज्ञ की रक्षा के लिए राजा दशरथ के पास पहुंचे। राजा दशरथ की आज्ञा पाकर विश्वामित्र के साथ राम और लक्ष्मण को जंगल चल दिए। जहां उन्होंने ताड़का का वध कर कर दिया। मुख्य अतिथि उत्तराखंड से आए तुलाराम यादव एवं संरक्षक धवल दीक्षित भी मौजूद रहे। संस्थापक विपिन कुमार दुबे सहित वृजेंद्र राज सिंह, ऋचा, संगीता शर्मा, साक्षी, अभिनव, नीतू शर्मा, मंजू सैनी आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...