अमरोहा, अक्टूबर 4 -- अमरोहा। श्रीधार्मिक रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित श्रीरामलीला का मंचन राम राज्याभिषेक के साथ शुक्रवार को संपन्न हो गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन नगर में भरत मिलाप शोभायात्रा निकाली गई। लोगों ने श्रीराम के जयकारों के साथ स्वागत किया। रामलीला मैदान में बीती 23 सितंबर से रामलीला का मंचन किया जा रहा था। शुक्रवार को मोहल्ला कानूनगोयान से भरत मिलाप शोभायात्रा धूमधाम संग निकाली गई। मोहल्ला कटरा गुलाम अली में भरत मिलाप व श्रीराम की सवारी रामलीला मैदान तक पहुंची। जगह-जगह भरत मिलाप शोभायात्रा का स्वागत हुआ। मंच पर लंका विजय से लौटे श्रीराम का राज्यभिषेक कर उन्हें आयोध्या का राजकाज सौंपा गया। इस दौरान भारी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने उत्सव मनाया। इसके साथ ही समापन पर श्रीधार्मिक रामलीला कमेटी सदस्यों ने सभी पात्रों को पुरस्कार...