पिथौरागढ़, दिसम्बर 5 -- बेरीनाग। लोहाथल में श्री बासुकीनाग रामलीला कमेटी के ओर से आयोजित रामलीला का राम राज्याभिषेक के साथ समापन हो गया है। रामलीला के अंतिम दिन मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व दर्जा मंत्री खजान गुड्डू, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेखा भंडारी रही। इस दौरान रामलीला में कुंभकर्ण वध, मेघनाद वध, सुलोचना सती, अहिरावण वध, रावण वध, सीता अग्नि परीक्षा, राम राजतिलक तक की लीला का मंचन किया गया। इस मौके पर दर्शकों ने पात्रों के अभिनय की खूब सराहना की। लीला का संचालन लक्ष्मण सिंह कार्की ने किया। यहां अध्यक्ष ललित कार्की, व्यवस्थापक मोहन सिंह, दीपक जोशी, संतोष कार्की, मनोज कार्की, पप्पू कार्की, हरीश चुफाल, गीता कार्की, ग्राम प्रधान लोहाथल, प्रधान नागिलागांव महिपाल राम, कविता कार्की, दिनेश जोशी, मेकअप मास्टर धीरज जोशी, संगीत निर्देशक महेश जोशी, नित...