हरदोई, नवम्बर 3 -- मल्लावां। बंदीपुर में चल रही रामलीला का रविवार को ग्यारहवें व अंतिम दिन भव्य समापन हुआ। जय लक्ष्मी रामलीला नाटक कला परिषद कानपुर के मंडल अध्यक्ष रमेश अवस्थी के निर्देशन में कलाकारों ने श्री राम राज्याभिषेक की मनमोहक लीला का मंचन किया, जिसे देखकर पूरा पंडाल जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। समिति के महामंत्री सोनू त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष मनोज अग्निहोत्री व अन्य पदाधिकारियों ने भगवान श्रीराम की आरती उतारकर तिलक किया। राज्याभिषेक का दृश्य मंचन होते ही दर्शक भावविभोर हो उठे। सुशील कनौजिया, अरविंद कुमार, रामलखन त्रिपाठी, मुकेश मिश्रा, प्रदीप द्विवेदी, सोमू दादा, गुड्डू वर्मा, प्रकाश चंद्र वर्मा, विकास मिश्रा, दिवाकर कनौजिया, गोविंद त्रिपाठी, ज्ञानू अग्निहोत्री, रामू त्रिपाठी, पिंटू मिश्रा, सुरेंद्र कनौजिया, अजय यादव, रमाकांत अग्...