हरदोई, दिसम्बर 22 -- बिलग्राम। बिलग्राम में रामलीला महोत्सव के तहत राम राज तिलक समारोह का भव्य आयोजन में प्रदेशभर से आए कलाकारों ने सांस्कृतिक और भक्तिमय झांकियां पेश की। भगवान श्रीराम का राजतिलक करने के लिए क्षेत्र के हजारों की संख्या गणमान्य लोग पहुंचे। रविवार शाम को रामलीला में प्रदर्शनी समिति की ओर से भव्य राम दरबार सजाया गया। इसमें सर्वप्रथम कमेटी के महामंत्री रामसेवक यादव, प्रबंधक प्रतिनिधि बीपी सिंह, अध्यक्ष/संयोजक धर्मेन्द्र यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बबलू गुप्ता, सह प्रबन्धक सैफ अली जाफरी पारुल गुप्ता, पूर्व चेयरमैन मालती रमन गुप्ता, राजारमन गुप्ता, अनुज यादव, सूरज यादव, शिवम यादव, राजीव, ने भगवान श्रीराम का राजतिलक किया। समारोह में संयोजक धर्मेंद्र यादव ने कहा की बिलग्राम रामलीला महोत्सव हिंदू मुस्लिम एकता को मजबूत करता है। सभी समु...