लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 21 -- समाजसेवी साहित्यकार राम मोहन गुप्त को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तर प्रदेश का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की राष्ट्रीय कार्य समिति की अयोध्या धाम में आयोजित बैठक से संगठन के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं आईवीएफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ नीरज बोरा विधायक लखनऊ उत्तर द्वारा समाजसेवी साहित्यकार राम मोहन गुप्त को इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन उत्तर प्रदेश का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राम मोहन गुप्त की नियुक्ति पर प्रदेश महामंत्री डॉ अजय गुप्ता, चंद्रांशु गोयल, जीतेंद्र रस्तोगी, शिवकुमार सोनी, नव नियुक्त क्षेत्रीय मंत्री अवध क्षेत्र अमल गुप्ता एवं इष्ट मित्र, परिजनों द्वारा शुभेच्छाएं दी गई हैं। राम मोहन गुप्त पूर्व में प्रदेश उपाध्यक्ष, क्षेत्रीय मंत्री ...