अलीगढ़, फरवरी 23 -- राम मंिदर में लगे बाबूजी की मूर्ति: साक्षी गोधा, संवाददाता। कस्बा गोधा क्षेत्र के गांव ढैंकुरा में 22 फरवरी को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में सांसद साक्षी महाराज ने कल्याण सिंह के योगदान को याद करते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का भव्य स्वरूप उनकी देन है। अयोध्या का मंदिर तब तक अधूरा है, जब तक कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के राज्यपाल बाबूजी की मूर्ति वहां नहीं लग जाती और सरकार से मांग रखी कि बाबूजी कल्याण सिंह भारत रत्न देने से भारत रत्न का मान बढ़ेगा। आयोजन में सांसद डॉ. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज और पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू,अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम, हाथरस अनूप प्रधान, विधायक ठा. जयवीर सिंह, प्रवीण राज सिंह, सौरभ सिंह, रामसखी कठेरिया, साहब सिंह राजपूत, विधायक रा...