फरीदाबाद, फरवरी 18 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नीमका जेल में संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या के मामले में पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी ने दावा किया है कि राम मंदिर को उड़ाने की साजिश रचने की वजह से वह संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान से नफरत करता था। इस वजह सेउसने उसकी हत्या कर दीथी। हत्या के वक्त भी आरोपी ने यही दावा किया था। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि संदिग्ध आतंकी बैंच की कील ठोकने के लिए बैरक में पत्थर लाया था। इसी पत्थर को हथियार बनाकर उसने संदिग्ध आतंकी की हत्या कर दी थी। पुलिस अब इस मामले में घटना केवक्त बैरक में वक्त रहे बंदी शोएब रियाज से भी पूछताछ करेगी। इस मामले में पुलिस गैंग्सटर रोहित गोदारा कनेक्शन को लेकर भी पूछताछ में जुटी है, लेकिन अभी कनेक्शन सामने नहीं आया है। बता दें कि आठ फरवरी की रात को संदिग्ध आतंकी की हत्या ...