मैनपुरी, दिसम्बर 31 -- मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में विदुर आश्रम रसूलाबाद से भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। शोभायात्रा विदुर आश्रम रसूलाबाद से शुरू होकर छिबरामऊ तिराहा से इटावा रोड मंडी तक पहुंची। जिसके बाद यात्रा सदर चौराहा, बस स्टैंड चौराहा से होती हुई वापस विदुर आश्रम पर पहुंची। यात्रा में भगवान श्रीराम के अलावा उनके चारों भाइयों व जनक नंदिनी के स्वरूप रथ पर सवार थे। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु चल रहे थे। यात्रा के दौरान प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ तैनात रहे। इस मौके पर शिव कुमार पांडेय, नारायण तिवारी, तनू तिवारी, मोहित, प्रवल शुक्ला, सत्यम मिश्रा, अनुपम दीक्...