जमुई, मार्च 8 -- सिमुलतला। निज संवाददाता अयोध्या के अलावे गांव में भी राम मंदिर का निर्माण होना आरंभ हो गया। झाझा प्रखंड अंतर्गत कनौदी पंचायत के केंदुआर गांव में शुक्रवार को भगवान श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर नीव रखा गया। केंदुआर गांव निवासी तुलसी पंडित ने श्रद्धा व उत्साह के साथ विधि-विधान व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अपने निजी जमीन पर भूमि पूजन किया। भगवान श्री राम मंदिर के भूमिपूजन के बाद नींव की पहली ईंट आचार्य परमानंद पांडेय एवं तुलसी पंडित व उनकी पत्नी भूषण देवी ने रखी। भूमि पूजन आचार्य परमानंद पांडेय के द्वारा किया गया। मौके पर श्री राम मंदिर निर्माण करने वाले तुलसी पंडित ने कहा कि उनके माता-पिता इस दुनिया में नहीं रहे। माता पिता का इच्छा था कि गांव में एक राम मंदिर बने। उन्हीं के सपने को पूरा करने के लिए हमने आज अपने गांव केंदुआर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.