रांची, फरवरी 5 -- रांची, वरीय संवाददाता। श्रीराम मंदिर चुटिया में इस बार भी धूमधाम से महाशिवरात्रि पूजा होगी। मंदिर प्रांगण में महादेव की पूजा होगी। इसका निर्णय बुधवार को विजय साहू की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। इसमें मंदिर की साफ-सफाई, रंग-रोगन, विद्युत साज-सज्जा करने का भी फैसला हुआ। यह जानकारी राम मंदिर समिति के विजय कुमार साहू ने दी। बताया कि यहां प्राचीन काल से ही महाशिवरात्रि के दिन महादेव की चारों प्रहर रुद्राभिषेक का अनुष्ठान होता है। इस क्रम में पांच पंडितों की ओर से शिव तांडव स्तोत्र के साथ जागरण किया जाएगा। रांची स्टेशन से चुटिया की ओर आनेवाली शिव बारात का स्वागत किया जाएगा। वहीं, केतारी बागान स्थित सुरेश्वरधाम से आनेवाली शिव बारात का भी राम मंदिर में भव्य स्वागत होगा। शास्त्रीय पद्धति से शिव- पार्वती का विवाह होगा। इन...