विधि सिंह, नवम्बर 25 -- Ram Mandir Dhwajarohan : भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या मंगलवार को एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनेगी। 22 जनवरी,वर्ष 2024 को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के एक साल 10 महीने बाद 25 नवम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य शिखर पर भगवा धर्म ध्वज फहरायेंगे। इसके साथ ही राममंदिर की पूर्णता का संदेश भी अयोध्या से पूरे देश को जाएगा। विवाहपंचमी पर होने वाले इस विशाल भव्य आयोजन की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अयोध्या ध्वजारोहण के लिए सजधज कर तैयार है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सोमवार को एक-एक तैयारियों को खुद देखा और आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए। मंदिर में ध्वजारोहण के इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए अयोध्यावासी भी बहुत उत्साहित हैं। यहां के साधु संत इसे केवल धार्मिक दृष्टि से ही बहुत महत्वपूर्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.