सिद्धार्थ, जनवरी 23 -- बढ़नी, हिन्दुस्तान संवाद। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के दो वर्ष पूर्ण होने पर बढ़नी कस्बे में श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य शोभायात्रा विश्व हिंदू रक्षा संगठन के नेतृत्व में निकाली गई। शोभायात्रा में महिला-पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल रहे। नगर में जय श्रीराम के जयघोष के बीच पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया। शोभायात्रा की शुरुआत नगर राम जानकी मन्दिर से हुई। गोला बाजार, डीहवा, आजाद नगर होते हुए आगे बढ़ी। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया और श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों व नारों को लगाया। यात्रा का समापन जीएफसी होटल के पास किया गया जहां आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं का आभार जताया गया। सिंहेश्वरी मंदिर के आचार्य दीपांशु ने कहा कि आज पूरे देश में राम मन्दिर स्थापना का उत्सव धूमधाम से मनाया जा र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.