लखनऊ, सितम्बर 7 -- लखनऊ, संवाददाता। जानकीपुरम, जानकी विहार की जानकी विकास महासमिति का द्विवार्षिक चुनाव रविवार को सम्पन्न हुआ। चुनाव में राम भवन मिश्रा अध्यक्ष, चंद्रभान सिंह उपाध्यक्ष, डॉ जानकी शरण शुक्ल सचिव, बीएन मिश्र संयुक्त सचिव, एबी पाण्डेय कोषाध्यक्ष, सर्वेश सिंह चौहान ऑडिटर व राजेश कुमार सिंह, महेंद्र कुमार अग्रवाल, शिवानंद सिंह यादव, केसी श्रीवास्तव व प्रवीण गुप्ता कार्यकारिणी सदस्य के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुये। सभी ने पार्क में स्थित अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...