नई दिल्ली, मार्च 13 -- बिहार के अररिया में कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार करने गए एएसआई राजीव कुमार मल्ल की हत्या कर दी गयी। इस पर राजनीति तेज हो गई है। विपक्षी दल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह और पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने नीतीश कुमार पर हमला किया है। अखिलेश सिंह ने कहा है कि बिहार अब राम भरोसे चल रहा है। राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने भी राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल किया है तो जदयू के अभिषेक झा ने विरोधियों पर पलटवार किया है। हालांकि एसपी अंजनी कुमार ने हत्या से इनकार किया है। कहा है कि धक्का मुक्की के बाद राजीव कुमार की मौत हो गई। अखिलेश सिंह ने कहा है कि बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। मुख्यमंत्री के हाथ में कुछ भी नहीं है। सीएम वही कर रहे हैं जो भारतीय जनता पार्टी उन्हें कह रही है। उन्होंने कहा कि बिहार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.