नैनीताल, अक्टूबर 11 -- गरमपानी। गरमपानी खैरना में रामलीला मंचन के दौरान शुक्रवार रात राम-भरत मिलाप और बाली वध का मंचन किया गया। बारगल की ग्राम प्रधान गीता पाठक ने शबरी के पात्र का मंचन किया। इससे पूर्व ग्राम प्रधान गीता पाठक ने सुनैना के पात्र का भी अभिनय किया। यहां अध्यक्ष भाष्कर तिवारी, त्रिभुवन पाठक, राजेंद्र प्रसाद तिवारी, आरडी जोशी, ललित तिवारी, योगेश त्रिपाठी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...