आजमगढ़, अक्टूबर 7 -- फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बे में दशहरा कमेटी की ओर से रविवार की रात भरत मिलाप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रोडवेज पर देर रात प्रभु श्रीराम और भरत का मिलन देख सभी की आंखें छलक उठीं। चौदह वर्षों के वनवास के बाद भगवान राम रावण का वध कर विभिषण को लंका का राजपाठ सौंपकर पुष्पक विमान से अयोध्या की ओर लौट पड़े। भगवान राम के अयोध्या लौटने की खबर सुनकर राज्य में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। वहीं, चौदह वर्ष से भगवान राम का खड़ाऊ अयोध्या की राजगद्दी पर रख उनकी प्रतीक्षा कर रहे भरत भाई के आने की खबर सुनते ही दौड़ पड़े। श्रीराम के आगमन पर अयोध्या को खूब सजाया और संवारा गया। भरत मिलाप के मौके पर बिरहा मुकाबला का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। दशहरा एवं रामलीला कमेटी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.