हरदोई, नवम्बर 25 -- पिहानी। इच्छापूर्णी रामजानकी मंदिर पर चल रहे श्री राम विवाह महोत्सव में मंगलवार को रामबारात शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र रही और जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। शोभायात्रा का शुभारम्भ मंदिर संस्थापक वैष्णव हरिशरण ने रथ पे सवार श्री राम दरबार के विग्रह का आरती व पूजन कर किया। कमल पर विराजमान राधाकृष्ण, क्षीर सागर में लक्ष्मीनारायण, इच्छापूर्णी दुर्गा मां, शंकर पार्वती व राम दरबार की सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। गगनभेदी जयकारे गूंज रहे थे। राम बारात शोभायात्रा बड़ा चौराहा, जेबीगंज रोड, बस स्टैंड, कटरा बाजार, मिश्राना, भाटनटोला आदि प्रमुख मार्गों से होकर कार्यक्रम स्थल पहुंची। इस दौरान जगह जगह प्रसाद वितरण किया गया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल मौजूद रहा। बहादु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.