संभल, जून 23 -- सरकारी अस्पताल के महामृत्युंजय मंदिर में स्वामी भूमानंद सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें भजन सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। कार्यक्रम का शुभारंभ डा़ वाईपी जोशी ने सभी देवी देवताओं की विधि विधान से पूजा अर्चना कराया। इसके बाद केजी शर्मा व राजेश शंखधार ने सरस्वती वंदना, गणेश वंदना, हनुमान चालीसा, बजरंग बाण आदि का वाचन किया। अनुज शर्मा व अजय सक्सेना ने सुंदरकांड पाठ की चौपाइयों को संगीतमय वर्णन किया। इसके बाद मनमोहक भजन प्रस्तुत किए गए। जिसमें केजी शर्मा ने राम नाम के हीरे मोती मैं बिखरांऊ गली-गली, अजय सक्सेना ने मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है आदि भजन सुनाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। जेएन मिश्रा, योगेंद्र कुमार शर्मा, आलोक दुबे, राजीव शर्मा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.