सीवान, मार्च 31 -- रामजानकी मंदिर परिसर में रामकथा का आयोजन रामकथा के पहले दिन बड़ी संख्या में महिलायें पहुंची मैरवा, एक संवाददाता। रामजानकी मंदिर परिसर में रामकथा के पहले दिन कथावाचिका पूज्या भाग्यश्री देवी जी ने श्री रामचरित मानस प्रसंग का वर्णन किया। राम कथा का महत्व के साथ गा्रस्वामी तुलसीदास जी के द्वारा राम चरित मानस का वर्णन किया। राम कथा की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि गोस्वामी तुलसीदास ने ईश्वर की प्राप्ति के लिए सतगुरु की आवश्यकता बताई है। अपनी कथा में बताया कि राम नाम तो अविनाशी है। दुनिया इधर से उधर हो जाए, सब कुछ बदल जाए पर यह राम नाम ज्यों का त्यों यूं ही सदा बना रहेगा। इस राम नाम की महिमा कभी भी कम नहीं होगी बल्कि दिन-प्रतिदिन इसकी महिमा बढ़ते ही जाएगी। कहा कि राम नाम सबसे बड़ा मन्त्र है। राम नाम की महिमा तो यह है कि सदाशिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.