कौशाम्बी, जनवरी 9 -- अटसराय, हिन्दुस्तान संवाद कड़ा ब्लॉक के कोरियों गांव स्थित बरम बाबा आश्रम में पिछले कई दिनों से राम नाम कीर्तन का आयोजन किया जा रहा था। आश्रम में प्रतिदिन सुबह एवं शाम क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु भक्त पहुंचकर राम-राम के कीर्तन में सहभागिता करते रहे। शुक्रवार को कीर्तन समापन पर भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रसाद पाया। कड़ा धाम स्थित नागा आश्रम के महंत फरसा बाबा के नेतृत्व में ग्रामीणों द्वारा बरम बाबा देव स्थल पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे से पूर्व श्रद्धालु भक्तों एवं साधु-संतों द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना व आरती की गई। इसके बाद हवन का आयोजन कर जनकल्याण की भावना से क्षेत्र, समाज एवं देश की सुख समृद्धि की कामना करते हुए प्रभु श्रीराम से मंगलकामना की गई। हवन-पूजन के पश्चात आय...