कन्नौज, फरवरी 13 -- गुगरापुर,कन्नौज। क्षेत्र के गांव सराय में गुरुवार से राम कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के पूर्व श्रद्धालुओं ने गांव सहित गंगा तट तक कलश यात्रा निकाली। कथा के पहले दिन कथा व्यास पंडित गोविंदाचार्य महाराज जी ने बताया कि राम नाम अविनाशी है। दुनिया इधर से उधर हो जाए, सब कुछ बदल जाए पर यह राम नाम ज्यों का त्यों यूं ही सदा बना रहेगा। ग्राम सराय में आस्तिक महाराज सेवा समिति द्वारा आयोजित श्री राम कथा के प्रथम दिवस नैमिशारण्य से पधारे कथा व्यास गोविंदाचार्य महाराज ने कहा कि इस राम नाम की महिमा कभी भी कम नहीं होगी बल्कि दिन-प्रतिदिन इसकी महिमा बढ़ते ही जाएगी। उन्होंने कहा कि राम की महिमा अपरंपार है। प्रभु श्रीराम स्वयं कह गए राम से बड़ा राम का नाम है। जो बात स्वयं राम कह गए वो कैसे गलत हो सकती है। जीवन का आधार ही राम नाम है। हर जगह राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.