कौशाम्बी, मार्च 3 -- नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम के दारानगर कस्बे में पहले दिन वृंदावन धाम से पधारे पुंडरी काक्षाचार्य वेदांती ने संगीतमय श्रीराम कथा भक्तों को सुनाया। पहले दिन ही कथा स्थल पर श्रोता भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कथा को आगे बढ़ते हुए कथा वाचक ने कहा कि राम नाम तो अविनाशी है। दुनिया इधर से उधर हो जाए, सब कुछ बदल जाए पर यह राम नाम ज्यों का त्यों व इसके भक्त बने रहेंगे। राम की महिमा अपरम्पार है। राम खुद कह गए राम से बड़ा राम का नाम। जो बात स्वयं राम कह गए वो कैसे गलत हो सकती है। श्रोताओं को बताया कि जीवन का आधार ही राम नाम है। हर जगह राम नाम की महिमा का गुणगान है। राम सिर्फ एक नाम नहीं है। राम नाम सबसे बड़ा मन्त्र है। राम नाम की महिमा तो यह है की सदाशिव भोले शंकर भी राम नाम जपते रहते हैं। वहीं सीताराम जप कार्यक्रम में सुबह से ही विध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.