गंगापार, फरवरी 24 -- रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। मौसम बदलते ही कई दिनों से दिन में गर्मी और रात में ठंड बढ़ने से सर्दी,जुकाम और सांस के साथ हृदय रोग के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। मंगलवार को अस्पताल में इलाज कराने वालों की संख्या दो सौ के आसपास रही, जिसमें सर्दी, जुकाम,बुखार और सांस के मरीजों के साथ हृदय रोगी ज्यादा रहे। रामनगर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. सुरेश कुमार सिंह ने बदलते मौसम को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए ठंडी चीजों से बचने की सलाह दी है। एहतियात न बरतने पर सर्दी,जुकाम के साथ बुखार का खतरा बना रहेगा। सीएचसी के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दीपक तिवारी ने बताया कि बुजुर्ग और बच्चों को शाम को होने वाली ठंड से बचाव करना चाहिए वरना बुजुर्गों को हृदयाघात और बच्चों को सर्दी जुकाम होना तय है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...