अंबेडकर नगर, फरवरी 12 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। कथा व्यास मानस मर्मज्ञ बजरंग दास ने कहा है कि शिक्षा संस्कार देने वाली होनी चाहिए। आज के दौर की शिक्षा व्यवस्था संस्कार से परे है। वे महाशिवरात्रि के मौके पर नगर के धार्मिक स्थल शिव बाबा में हो रही नौ दिवसीय रामकथा में गुरुवार को सातवें दिन बोल रहे थे। कथा व्यास से केवट संवाद का वर्णन सुन श्रोता भाव विभोर रहे। नगर के शिवबाबा धाम में संगीतमई सरस रामकथा जारी है। कथा सुनने के लिए श्रोताओं की भारी लोग उमड़ रहे हैं। बुधवार को कथा व्यास बजरंग दास ने केवट संवाद का वर्णन किया। कहा कि केवट ने राम-लक्ष्मण और सीता माता को गंगा पार कराया। केवट को निर्मल भक्ति का वरदान देकर प्रभु श्रीराम ने गंगा किनारे पहुंचकर गंगा मैया की पूजा अर्चना की। उसके बाद प्रभु श्रीराम प्रयागराज पहुंचे और ऋषि भारद्वाज से भेंट की...