रायबरेली, सितम्बर 28 -- रायबरेली, संवाददाता। राम जी की निकली सवारी राम जी की महिमा प्यारी भजन पर नाचते गाते राम भक्त राम बारात लेकर निकले तो पूरा वातावरण राम भक्त में डूब गया। राम लीला कमेटी सुरजू पुर से शाम को निकली बारात का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। पूरे शहर में जिधर से भी बारात निकली उधर पुष्प वर्षा से हर किसी ने उसका स्वागत किया। रविवार की शाम को करीब सात बजे रामलीला कमेटी सुरजूपुर की ओर राम बारात निकाली गई। भगवान राम अपने चारों भाईयों व मां सीता व अन्य परिजनों के साथ रथ सवार होकर नगर भ्रमण के लिए निकले। बग्घियों में बैठे भगवान व उनके परिजनों को जिसने भी देखा वह भक्त भाव से मोहित हो गया। अपने आराध्य को देखने के लिए नगर के लोग सड़कों पर आ गए। कोई पुष्प वर्षा करके भगवान को प्रणम किया तो कोई हाथ जोड़ आंख बंद कर प्रभू में लीन हो गया। ढो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.