सीतामढ़ी, फरवरी 24 -- सीतामढ़ी। जिले के बेलसंड प्रखंड अंतर्गत ग्राम सिरोपट्टी इन दिनों भक्ति और आध्यात्मिक उत्साह से सराबोर है। यहां 15 से 24 फरवरी 2026 तक श्री श्री 1008 श्री राम-जानकी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह महायज्ञ समस्त डुमरा नुनौरा पंचायत वासियों के सहयोग से संपन्न हो रहा है। आयोजन का शुभारंभ 15 फरवरी को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक ध्वजों के बीच निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। मुख्य अनुष्ठान के तहत 22 फरवरी को विधि-विधान से भगवान श्रीराम-जानकी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। वहीं 23 फरवरी को महा रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। आयोजन समिति के अनुसार यज्ञ के मा...