बांदा, जुलाई 9 -- बांदा। संवाददाता पैलानी थानाक्षेत्र अंतर्गत सिंधनकलां गांव स्थित राम जानकी मंदिर के महंत नरोत्तम दास त्यागी ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मंगलवार रात पूजा के बाद रात्रि विश्राम करने के लिए अपने आसन पर जाकर सो गया। देर रात कमरे में घुसे चोर 55000 नकद और दो मोबाइल चोरी कर ले गए। सुबह जब उठा, तब जानकारी हुई। कार्यवाहक थाना प्रभारी दीपक कुमार ने सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार के साथ मंदिर में पहुंचकर निरीक्षण किया। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...