चंदौली, दिसम्बर 13 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। नगर क्षेत्र के अंतर्गत वंदन योजना के तहत बिछड़ी गांव स्थित श्री राम-जानकी मंदिर के सुंदरीकरण एवं विकास कार्य के लिए एक करोड़ 46 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। जिसका शिलान्यास शनिवार को जनता व कार्यकर्ताओं के साथ विधायक रमेश जायसवाल ने किया । कार्यक्रम को लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर के विकास को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की। विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि विकास के लिये धन की कमी नहीं है। बस इच्छा शक्ति की जरूरत है। सौंदर्यीकरण से क्षेत्र के धार्मिक एवं सांस्कृतिक विकास को नई दिशा मिलेगा। स्थानीय लोगों ने विधायक रमेश जायसवाल का आभार व्यक्त करते हुए योजना आस्था के केंद्र को और अधिक भव्य रूप प्रदान करेगी तथा क्षेत्रीय विकास में मील का पत्थर साबित होगी। इस अवसर पर मंडल...