सीवान, फरवरी 14 -- गुठनी, एक संवाददाता। राम जानकी पथ परियोजना के तहत अधिग्रहित की गई जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिलने से नाराज रैयतों ने शुक्रवार को अंचल प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस संदर्भ में सीओ डॉ. विकास कुमार को दिए गए ज्ञापन में किसानों का कहना है कि बिहार सरकार द्वारा राष्ट्रीय उच्च पथ परियोजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण मुआवजा अब खतियान में दर्ज किस्म के बजाय वास्तविक बाजार मूल्य के आधार पर तय करने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में प्रशासन मुआवजा निर्धारण पर पुनर्विचार कर रैयतों को उचित राशि दिलाए। रैयतों ने बताया कि राम जानकी पथ निर्माण में किसानों की उपजाऊ भूमि चली गई, इससे काफी परेशान हैं। उनका कहना था कि एक तरफ उनकी खेती योग्य जमीन परियोजना में चली गई, वहीं भू-अर्जन कार्यालय भूमि के प्रकार निर्धारण में कथित रूप से हेराफेरी की है। इसके क...