गाज़ियाबाद, सितम्बर 23 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। ट्रांस हिंडन में मंगलवार को जगह-जगह विभिन्न मंचन हुए। ताड़का वध, मारीच-सुबाहु वध, अहिल्या उद्धार, राम जन्म सहित अन्य लीलाओं का मंचन किया। राम जन्म के मंचन के दौरान पंडाल जयश्रीराम के उद्घोष से गूंज उठे। वसुंधरा सेक्टर सात स्थित प्राचीन संकट मोचन श्रीहनुमान मंदिर धार्मिक रामलीला समिति द्वारा मंगलवार को ताड़का वध का मंचन किया गया। इस दृश्य के लिए आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मैदान में उमड़े। मंचन के दौरान मैदान का माहौल भक्तिमय हो उठा। वैशाली सेक्टर दो स्थित मां दुर्गा रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला में ताड़का वध के साथ-साथ मारीच-सुबाहु वध तथा अन्य प्रसंगों का मंचन भी हुआ। इन प्रसंगों में श्रीराम के दिव्य धनुष बाणों की शक्ति और ऋषियों की रक्षा के लिए किए गए उनक...