संतकबीरनगर, जनवरी 31 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के कबीर मगहर महोत्सव में पंख एक पहल फाउंडेशन के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। अवध के लोक नृत्य की निर्देशिका निधि श्रीवास्तव के निर्देशन में कलाकारों ने भगवान राम के जन्म, बधाई गीत आदि कार्यक्रम मनमोहक अंदाज में प्रस्तुत किया। कलाकारों की प्रस्तुति से पूरा माहौल राम मय हो गया। कार्यक्रम का संचालन सुप्रसिद्ध उद्घोषिका स्वीटी सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश बन्दन 'वक्रतुण्ड महाकाय... से मनमोहक अंदाज में किया। इसके बाद भगवान राम के जन्म पर बधाई गीत नृत्य के माध्यम से पेश किए। 'जन्में अवध में राम... गीत पर खूबसूरत ग्रुप नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। इसके बाद नकटा गीत 'सइयां मिले लरिकइयां मैं का करूँ... को ग्रुप नृत्य के साथ प्रस्तुत किया तो श्रोता झूम उठे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.