हल्द्वानी, दिसम्बर 22 -- लालकुआं, संवाददाता। राधे-राधे सेवा समिति के तत्वावधान में 25 एकड़ जाल क्षेत्र में आयोजित श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन राम जन्म उत्सव का भावपूर्ण आयोजन किया गया। कथा व्यास पं. पंकज मिश्रा मयंक ने सजीव वर्णन सुनाया। विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के सीईओ अजय कुमार गुप्ता, नरेश चंद्रा, एसके बाजपेई, हेमवती नंदन दुर्गापाल व कमलेश चंदोला को सम्मानित किया गया। समिति अध्यक्ष संजीव शर्मा, जीवन कबड़बाल, बीपीएन शर्मा, दीवान सिंह बिष्ट, उमेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...