हमीरपुर, जनवरी 28 -- कुरारा, संवाददाता। लालदास बाबा आश्रम में चल रहे वार्षिकोत्सव के आठवें दिन कानपुर, फतेहपुर और इटावा से आए कलाकारों ने रामलीला का मंचन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण और मानस वंदना के साथ हुई। गांव निवासी बुजुर्ग प्रेमनारायण पांडेय ने रामायण की आरती कर लीला का विधिवत शुभारंभ किया। इसके बाद गांव के करन सिंह, संजू महराज, दिनेश द्विवेदी, शुभकरन सोनी, अनुसुइया सिंह, अंशुमान पाण्डेय, मल्लू नामदेव सहित कई ग्रामवासियों ने भगवान श्रीराम की मंगल आरती की। पहले दिन देवर्षि नारद द्वारा भगवान विष्णु को दिए गए श्राप के कारण उनके धरती पर श्रीराम के रूप में जन्म लेने की कथा और उनकी बाल लीलाओं का मंचन किया गया। रामलीला का दर्शन करने के लिए मंदिर परिसर में हजारों की संख्या में ग्रामीण महिलाएं...