अयोध्या, जनवरी 10 -- अयोध्या,संवाददाता। श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही राम जन्मभूमि परिसर की संवेदनशीलता और बढ़ गई है। इसलिए सुरक्षा के अत्याधुनिक व्यापक इंतजाम किए गए हैं। यहां तक फेस रीडिंग के बाद ही परिसर में सुरक्षा कर्मियों और निर्माण कार्य से जुड़े लोगों का प्रेवश सुनिश्चित होता है। बावजूद इसके किसी न किसी तरीके से परिसर में संदिग्ध प्रवेश करने की कोशिश करते रहे हैं। कश्मीरी सख्स के नमाज पढ़ने के मामले से अधिकारी सकते में हैं। इससे पहले सात जून को भी नो एंट्री जोन कुबेर टीला तक एक अधेड़ व्यक्ति पंहुच गया था। मामले को लेकर सुरक्षा कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब कर लिया गया था। कई सुरक्षा एजेंसियों की सहायता से राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा व्यवस्था है। कई बैरियरों पर चेकिंग के बाद किसी की श्रद्धालु को मंदिर तक जाने की अनुमति दी ...