चम्पावत, अप्रैल 25 -- चम्पावत। जिला मुख्यालय के छतार स्थित श्रीराम धाम में राम कथा का आयोजन जारी है। शुक्रवार को मौनी महाराज की अध्यक्षता में कथा व्यास जयराम दास महाराज ने राम कथा का वर्णन किया। कहा कि कलयुग में भगवान राम का स्मरण ही मोक्ष प्राप्त करने का साधन है। कुछ लोग देवी देवताओं को प्रसन्न करने के लिए लोग बलि देते हैं, बलि प्रथा बिल्कुल शास्त्र सम्मत नहीं है। शास्त्र सम्मत है भगवान की स्वात्विक पूजा। पत्र, पुष्प, फल से जो जीव पूजा करता है, भगवान हरि की उसे प्राप्त होती है। कथा में डॉ. हरीश चंद्र सती, गिरिश सती, सोहन सिंह डसीला, शेखर पांडेय, संतोष पंत, कैलाश पांडेय, लोकमणि पंत आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...