पिथौरागढ़, अक्टूबर 11 -- बेरीनाग,संवाददाता। श्री नागदेव रामलीला कमेटी के ओर से आयोजित रामलीला का राम के राज्याभिषेक के साथ समापन हो गया है। बीती रात मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका अध्यक्ष हेमवती पंत रही। कलाकारों ने कुम्भकर्ण वध, लक्ष्मण- मेघनाथ युद्ध में मेघनाथ का मारा जाना, राम- रावण युद्ध में रावण का मारा जाना, हनुमान का भरत को संदेश देने के बाद अयोध्या में तिलक लगाने का भी मंचन किया। इसके साथ ही राज्याभिषेक की नगर में भव्य शोभायात्रा निकालकर भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष बलवन्त सिंह धानिक ने सफल आयोजन के लिए सभी लोगों का आभार जताया। राम की भूमिका कल्पना मेहता, लक्ष्मण की भावना कोरंगा, सीता की नेहा बाफिला, कुम्भकर्ण ललित बाफिला, मेघनाथ की जस्सू धानिक, रावण मोना पंत, विभीषण गोविंद बिष्ट, कुंभकर्ण कैलाश चन्याल, ...