बदायूं, अक्टूबर 9 -- बिल्सी। क्षेत्र के गांव पिंडौल में जनता आदर्श रामलीला क्लब की ओर से आयोजित रामलीला के रंग मंच पर मंगलवार की रात भगवान राम द्वारा शिव धनुष तोड़ने व सीता स्वंयवर लीला की गई। महिलाओं ने सीता का कन्या दान लिया और श्री राम और सीता पर लोगों ने फूलों की वर्षा की। महिलाओ ने मंगलाचरण गाए। जनकपुरी में श्री रामबारात पहुंची, उसके बाद कन्यादान लीला का आयोजन किया गया। जनकपुरी में खुशियां ही खुशियां छाई हुई थी। राजा जनक ने अपनी पुत्री सीता की विदा की। उसके साथ ही लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न की शादी राजा जनक ने अपने भाइयों की बेटियों से कराई। विवाह के उपरांत चारों कन्याओं की विदाई की गई। सभी जनकपुरी के लोगों की आंखों में आंसू धारा बह रही थी। इस मंचन के दौरान कमेटी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.