रुडकी, सितम्बर 29 -- रामलीला बीटी गंज में रविवार रात विभीषण निष्कासन, सेतु बंधन, रामेश्वरम की स्थापना और रावण अंगद संवाद का मंचन किया गया। सेतु बंधन की लीला के दौरान पंडाल जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा तो रावण अंगद संवाद देखकर दर्शकों ने जमकर तालियां भी बजाई। श्री रामलीला समिति बीटी गंज द्वारा आयोजित 106 वे महोत्सव के दसवें दिन की शुरुआत रावण दरबार के साथ हुई। श्री राम का पक्ष करने पर रावण ने अपने भाई विभीषण को लंका से निष्कासित कर दिया। इसके बाद विभीषण श्री राम की शरण में पहुंच गए। वहीं लंका पर आक्रमण की तैयारी कर रही वानर सेना समुद्र पार करने के लिए सेतु का निर्माण किया। इस अवसर पर समिति के महामंत्री सौरभ सिंघल, मनोज अग्रवाल, शशिकांत अग्रवाल, विशाल गुप्ता, नवनीत गर्ग, प्रदीप परूथी, दीपक शुक्ला आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.