प्रयागराज, अक्टूबर 7 -- नैनी। जन सेवा समिति रामलीला नैनी में अहिल्या उद्धार, नगर दर्शन एवं फुलवारी लीला का अत्यंत मनोहारी मंचन हुआ। राम का चरण स्पर्श पाते ही शिला रूपी अहिल्या अपने मूल नारी रूप में परिवर्तित हो गई। अहिल्या द्वारा अत्यंत भावविह्वल होकर की गई श्रीराम की वंदना ने दर्शकों की आंखें नम कर दी। दूसरे दृश्य में महर्षि विश्वामित्र, राम-लक्ष्मण सहित जनकपुरी पहुंचते हैं। राजा जनक उनका भव्य स्वागत करते हैं। नगर दर्शन में राम-लक्ष्मण का दर्शन पाकर जनकपुर वासी प्रसन्न हो जाते हैं। अगले दृश्य में सीता सखियों सहित गौरी पूजन के लिए आती हैं। वहीं पुष्प वाटिका में सीता लता की ओट से राम को देखती हैं और राम सीता को देखते हैं। सीता मां गौरी से राम को वर रूप में प्राप्त करने का वरदान मांगती हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विनय सिंह, सर्वेश सिंह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.