मुरादाबाद, सितम्बर 11 -- च्वाइस बैंक्वट हॉल में चल रही राम कथा में कथा व्यास व्योम त्रिपाठी ने राम केवट संवाद का वर्णन किया। कथा का आरंभ सुबह नवग्रह पूजन से हुआ। मुख्य यजमान सुनील शर्मा एवं शालिनी शर्मा रहे। दैनिय यजमान सुधांशु कौशिक एवं गीता शर्मा रहे। सायं प्रवचन में कथा व्यास ने बताया माता कैकई द्वारा राजा दशरथ से मांगे गए तीन वरदान के कारण श्री राम को वनवास जाना पड़ा। रास्ते में नदी पार करने के लिए राम का केवट से संवाद हुआ। उसने भक्ति और चतुराई से श्री राम के चरण पखारने का अवसर प्राप्त कर लिया। व्यवस्था में उदयभान सिंह, राजेंद प्रसाद सक्सेना, सुनील शर्मा, हृदयेश सिंह, दीपक गुप्ता,विवेक पांडे, शिव ओम गुप्ता, गीता शर्मा, जूही माथुर, सुप्रीत सिंह, छाया गुप्ता आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...