सहरसा, फरवरी 1 -- सिमरी बख्तियारपुर। नगर परिषद क्षेत्र के हटिया गाछी स्थित काली मंदिर परिसर में रविवार की रात ध्वजारोहण के साथ अखंड राम कृष्ण ध्वनि संकीर्तन एवं कांवड़ यात्रा का शुभारंभ किया गया। श्रद्धालु सुभाष यादव ने बताया कि यात्रा कार्यक्रम के अनुसार 4 फरवरी को देवघर में जलाभिषेक, इसके बाद वासुकीनाथ धाम में जलार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान काली मंदिर परिसर "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से गूंज उठा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...