इटावा औरैया, फरवरी 4 -- जसवंतनगर,संवाददाता। क्षेत्र के नगला छंद से बाहर बसे नवीन नगर का बुधवार को विधिवत नामकरण कर इसे कृष्णा नगर घोषित किया गया। इस अवसर पर आयोजित भागवत कथा कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने सहभागिता की और क्षेत्रवासियों को संबोधित किया। भागवत कथा का रसपान कथावाचक नीलम शास्त्री द्वारा कराया जा रहा है, जबकि परीक्षित की भूमिका रामनरेश यादव उनकी पत्नी मुन्नी देवी निभा रहे हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंचे और धार्मिक वातावरण में सहभागिता की। अपने उद्बोधन में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भागवत कथा का श्रवण और मनन मानव जीवन को पवित्र करता है तथा पापों से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी सद्भाव, संस्कार और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.