मुरादाबाद, दिसम्बर 15 -- मुरादाबाद। संकट हरण श्री बालाजी दरबार के गुलजारीमल धर्मशाला में चल रहे श्री बालाजी महोत्सव में चल रही हनुमंत कथा में कथा व्यास अभिषेक वशिष्ठ ने श्री बालाजी की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने बताया बालाजी श्री राम के अनन्य भक्त हैं। इसी भक्ति की शक्ति के कारण ही बालाजी ने लंका दहन किया। रावण के पुत्र अक्षय कुमार को मारा और पूरी वाटिका ही उजाड़ दी। इसके बाद भी सकुशल श्री राम के पास लौट आए और माता सीता की जानकारी श्री राम को दी। सानिध्य महंत रमेश वशिष्ठ का रहा। अंत में भंडारा किया गया। व्यवस्था में नरेश अरोरा, दीपक कश्यप,अनुराग, शुभम वशिष्ठ, भूपेश अरोरा, राकेश रस्तोगी,ललित, मनीष आदि का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...