देवरिया, सितम्बर 29 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। रामलीला मैदान में श्रीराम लीला समिति के तत्वावधान में चल रही रामलीला में कलाकारों ने राम वनगमन लीला का मंचन किया। जिसका भावपूर्ण मंचन देख दर्शकों की आंखों से आंसू छलक उठे। लीला की शुरुआत अयोध्या नरेश दशरथ के राज दरबार से होती है, जहां राम के राजतिलक की तैयारियों चल रही हैं। इसी बीच राजा दशरथ को सूचना मिलती है कि महारानी कैकेई नाराज होकर कोप भवन में चली गई हैं। यह सुनकर परेशान दशरथ कारण जानने सीधे कोप भवन पहुंचते हैं और कैकेई से शुभ घड़ी में रुठने की वजह पूछते हैं। कैकेई राम के राजतिलक का विरोध करती हैं। एक युद्ध के दौरान दिए हुए वचन की याद दिलाते हुए राजा दशरथ से भरत को राजगद्दी और राम को चौदह वर्ष का वनवास मांगती हैं। यह सुन कर अयोध्या नरेश विकल हो उठते हैं। वह रानी को मनाने का प्रयास करते ह...