बिहारशरीफ, नवम्बर 10 -- टिका बिगहा गांव में रामकथा का किया गया आयोजन एकंगरसराय, निज संवाददाता। प्रखंड के टिका बिगहा गांव के शिव आश्रम में राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। शिवलोक धर्मशाला के निर्माता रामलखन प्रसाद राम की कथा का वाचन कर रहे हैं। सोमवार को प्रवचनकर्ता ने कहा कि राम का नाम लेने से ही सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि संसार में श्रीराम के सिवा कोई दूसरा नाम नहीं है। एक बार राम कहे तो संबोधन है, दो बार राम कहे तो अभिवादन है, तीन बार राम कहें तो संवेदना है और चार बार राम कहें तो कीर्तन है। देवों के देव महादेव के इष्ट भगवान श्रीराम हैं और राम को इष्टदेव भगवान शंकर हैं। ये दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.